अशोक नगर: देहात पुलिस ने लूट और छीना-झपटी के आरोपी को किया गिरफ्तार, साथी संग दो वारदातों को दिया था अंजाम
अशोकनगर एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की घटनाओं में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 मार्च को पिपरई रोड पर दो अज्ञात बदमाशों ने कट्टा दिखाकर एक युवक से उसकी मोटरसाइकिल लूट ली थी। वहीं, दूसरी घटना में भडूली रोड पर एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया गया था।