हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सेवा और समर्पण की मिसाल बने भाजपा नेता अमित चौधरी का 13वां रक्तदान शिविर
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि को समर्पित तथा भाजपा कार्यकर्ता अमित चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन के कचहरी रोड स्थित जाट भवन में 13वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा की शानदार मिसाल पेश की।