बिलासपुर: विधानसभा बिलासपुर में भाखड़ा नदी पर 22.14 करोड़ रुपये की लागत सेतु पुनर्निर्माण का कार्य राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया
शुक्रवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में भाखड़ा नदी पर 22 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपये की लागत से सेतु पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।