बांका: सदर अस्पताल में मरीजों को लिफाफे में दवा मिलना शुरू, लिफाफे में सारी जानकारी दी गई है
Banka, Banka | Dec 28, 2024 स्वास्थ्य विभाग मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार कटिबद्ध है। वहीं सदर अस्पताल बांका में शनिवार सुबह 11 बजे से मरीजों को लिफाफा में दवाई देने का कार्य शुरू किया गया। सदर अस्पताल के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने इसकी शुरूआत मरीजों को देकर की। उन्होनें बताया कि लिफाफा में सारी जानकारी के साथ मरीजों को दवाई दी जा रही है।