बांका: सैजपुर गांव में जमीन विवाद के चलते मारपीट, तीन लोग घायल
Banka, Banka | Dec 28, 2024 सैजपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों जख्मियों का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी पुत्री ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर राहुल कुमार, अंजन देवी, कंचन देवी ने घर में घुसकर मारपीट किया। जिसमें दिनेश साह,अंजू देवी व पुत्री आरती कुमारी जख्मी हो गई।