बांका: बसुआरा गांव में जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, थाने में शिकायत दर्ज कराई गई
Banka, Banka | Dec 27, 2024 बसुआरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने किसान चंदर पंडित को गाली गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित चंदर पंडित अपने पुत्र बबलू कुमार पौत्र गुणानंद पंडित के साथ शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए विशनपुर गांव के कुंदन सिंह के विरुद्ध शिकायत किया है।