बांका: दर्दमारा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में एक युवक को दूसरी बार गिरफ्तार किया
Banka, Banka | Dec 28, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने दर्दमारा चेकपोस्ट पर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे शराब के नशे में दूसरी बार एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि दर्दमारा चेक पोस्ट पर जांच चलाया जा रहा था। इस दौरान हवेली खड़गपुर निवासी अमरेश कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।