कुंडा: शादी की खुशियां मातम में बदली, खेमीपुर में आग से घर खाक, मासूम झुलसा
खेमीपुर में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लगने से एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं। कल घर में बेटी की शादी थी, जिसकी तैयारियों के बीच अचानक लगी आग ने सब कुछ राख कर दिया। इस हादसे में एक मासूम बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गया है। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है और पीड़ित परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गया है।