दतिया: ग्राम उद्गुवां में युवक की हत्या करने का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को दतिया-दिनारा रोड से किया गिरफ्तार
Datia, Datia | Aug 27, 2024 ग्राम उद्गुवां में युवक की हत्या करने वाले 02 आरोपियों को जिगना पुलिस ने दतिया- दिनारा रोड से गिरफ्तार किया हैपुलिस के द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे जिगना पुलिस ने बताया की बीते सोमवार को युवक कपिल दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 04 लोगों पर मामला दर्ज किया था। जिस पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।