आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र: पुलिस ने चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद की
आलमनगर थाना क्षेत्र के गनौल से बीते दिनों अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल उनके दरवाजे पर से चोरी कर ली थी। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम को यह पता चला की मोटरसाइकिल थाना क्षेत्र के ही बजरहा में ईंट भट्ठा के नजदीक लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया।