उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र में उमडार नदी के झाला घाट पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है सोमवार रात करीब 10 बजे खनिज पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक चैन माउंटेन मशीन और रेत परिवहन में लगे पांच हाइवा जब्त किए सभी जब्त वाहनों को चंदिया थाना परिसर में खड़ा कराया गया है