बड़ीसादड़ी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत पर विजय उत्सव मनाया। सोमवार रात नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता के नेतृत्व में घंटाघर चौराहे पर कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाइयां बांटी।