कतरीसराय: बादी मोड़ के पास चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, 2 गंभीर घायल पावापुरी विम्स रेफर
कतरीसराय थाना क्षेत्र के बादी मोड़ के समीप रविवार को देवघर से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों से भरी पिकअप वैन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार आठ कांवरिया घायल हो गए। इनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है,