ऊना: ऊना में 21 जून से चलेगा ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ अभियान, अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई
ऊना में 21 जून से ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ अभियान चलेगा, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमें फुटपाथों से अतिक्रमण हटाएंगी। उपायुक्त जतिन लाल के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में अवैध रेहड़ी-फड़ी ढांचे जब्त होंगे और अनधिकृत वाहन चालान किए जाएंगे। अभियान में सहयोग की अपील की गई है।