ऊना: मैहतपुर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने पीडीएस आट्टा मिलों को फोर्टीफिकेशन प्रक्रिया पर दिया बल
मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति विभाग के तहत जिला स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिल्ली की संस्था के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में ऊना जिले के आटा मिल संचालकों को फोर्टीफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विभागीय नियंत्रक राजीव शर्मा ने मिलर्स को सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर करने हेतु फोर्टीफिकेशन अपनाने के निर्देश दिए।