ऊना: खड्ड की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
उपमंडल हरोली के खड्ड गांव में 24 वर्षीय गर्भवती महिला दीक्षा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे ऊना अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। जांच जारी है।