पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान परिवहन एवं मध निषेध मंत्री ने सुनी लोगों की फरियाद
बीरचंद पटेल मार्ग स्थित जदयू मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन,जिसमें बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल एवं मध निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने सुनी लोगों की फरियाद. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि आम जनों की आर्थिक सहूलियत के लिए राज्य सरकार ने मोटर वाहन के रजिस्ट्रेशन शुल्क को कम करने का निर्णय लिया है.