पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग धरना स्थल पर संविदा कर्मी ANM ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, की 26000 रुपए वेतन की मांग
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर संविदा कर्मी एएनएम ने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर सभी प्रदर्शन कर रही एएनएम ने 26000 रुपए वेतन की बिहार सरकार से मांग की है। इस दौरान प्रदर्शन कार्यो ने समय से वेतन न मिलने का भी आरोप लगाया है।