पटना ग्रामीण: गाड़ियों पर बिहार नंबर के रजिस्ट्रेशन शुल्क किए गए कम,JDU कार्यालय में मंत्री शीला मंडल ने दी जानकारी
गाड़ियों पर बिहार नंबर के रजिस्ट्रेशन के शुल्क को बिहार सरकार ने काम करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी जदयू कार्यालय में बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने दी है। शीला मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब बिहार के हर तरह की गाड़ियों के लिए जो रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ता था उसमें काफी कटौती की गई है।