पटना ग्रामीण: राजबंशी नगर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा,CM और दोनों डिप्टी CM ने अपने आंखों पर पट्टी बांध ली है
बिहार में लगातार हो रहे अपराधीक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराधी घर में घुसकर लोगों को मार रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि अब रात में भी लोग आराम से घूम सकते हैं।