पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री केदार गुप्ता ने कहा,भूमि सुधार और राजस्व मंत्री तीव्रता के साथ भूमि संबंधित मामलों को निपटाने में लगे है
बिहार में लैंड सर्वे को लेकर बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता ने बिहार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जमकर तारीफ की है। केदार गुप्ता ने कहा कि हमारे भूमि सुधार और राजस्व मंत्री के साथ दिलीप जायसवाल भी पूरे जागरूकता और तीव्रता के साथ भूमि संबंधित मामलों को निपटाने में लगे हुए हैं।