पटियाली: पटियाली में मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, एसपी के कड़े निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
कासगंज के एसपी ओ. पी. सिंह ने पटियाली कोतवाली का निरीक्षण कर मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ताजियों की ऊंचाई मानकों के अनुरूप रखने, जुलूस पारंपरिक मार्गों से निकालने और अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।