सिकंदराराऊ: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिलाधिकारी का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिए निर्देश
सिकंदराराऊ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने निरीक्षण किया। छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश जारी किए गए। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संबंधित अधिकारी नियमित काउंसलिंग और वार्डन के वेतन भुगतान का भी ध्यान रखेंगे।