बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के एकौना निवासी महिला टीचर का शव राप्ती नदी में मिला, बताया गया कि उसने नदी में लगाई थी छलांग
गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी टीचर प्रियांशु यादव का शव रविवार को दिन में राप्ती नदी में मिला। बताया जा रहा है कि प्रियांशु ने शुक्रवार को रकहट एकौना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। तीन दिनों के बाद रविवार को उनका शव राप्ती नदी में तैरता हुआ देखा गया।