बांसगांव: बेलीपार इलाके के ऊचा गाँव के पास चनउर महोब में कार सवार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर किया हत्या
गोरखपुर जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ऊचागाँव के पास स्थित चनउर महोब में शनिवार को अपराह करीब 3 बजे हिस्ट्रीशीटर दिनेश निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर में दिनेश गोरखपुर से परिवार के लिए दवा लेकर वापस घर जा रहा था। इसी बीच एक कार ने दिनेश को ओवरटेक कर रोकने का कोशिश की।