सिरौली गौसपुर: किंतूर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम
कोतवाली बदोसराय अंतर्गत किंटूर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की पहचान नीरज पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी राम अवतार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।