सिकंदरा: सिकंदरा सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर महिला को डेढ़ घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, समय पर उपचार न मिलने से मौत का आरोप
सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में सोमवार को एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिलने से महिला को समय पर उपचार के लिए नहीं ले जाया जा सका। इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी