गोरखपुर: पीपीगंज में दिव्यांग जूस विक्रेता पर हमला, सिर फोड़ा गया
पीपीगंज नगर के रेलवे परिसर में गन्ने का जूस बेचने वाले दिव्यांग घनश्याम सहानी पर चार मनबढ़ युवकों ने हमला कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने सोमवार शाम 6,30पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया गया कि दिव्यांग का ठेला पास में चारमिन बेचने वाले से हटाने को लेकर सोमवार शाम करीब छह बजे विवाद हुआ। चार युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।