गोरखपुर: केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री कमलेश पासवान की अध्यक्षता में गोरखपुर एनेक्सी भवन सभागार में दिशा समिति की बैठक हुई
गोरखपुर में केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री कमलेश पासवान की अध्यक्षता में एनेक्सी भवन सभागार में दिशा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। पिछली बैठक में तय कार्यों के अधूरे रहने पर मंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई और समयबद्ध ढंग से योजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।