गोरखपुर: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ गोरखपुर में हिंदू रक्षा सेवा दल ने किया विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में वक्फ बिल के विरोध के दौरान हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के खिलाफ गोरखपुर में हिंदू रक्षा सेवा दल ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई। साथ ही बंगाल में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।