छोटी सरवन: छोटी सरवन क्लिनिक पर झोलाछाप के इंजेक्शन से वृद्ध महिला की मौत, शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया
छोटी सरवन गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली। परिजनों ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर परिजन गुलाब देवी पत्नी वालिया निवासी डेरी को छोटी सरवन में स्थित फर्जी डॉक्टर के निजी क्लिनिक ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने इलाज के दौरान महिला को इंजेक्शन लगाया,जिसके तुरंत बाद उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।