पलामू जिले में लगातार और ऊपरी इलाके में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार सुबह से कोयल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। कोयल नदी किनारे सड़क पर पानी आ गया है। कोयल रिवर फ्रंट का पूरा हिस्सा पानी में समा गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की है।