तरहसी: तरहसी सरकारी स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक ने मेदिनीनगर में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया, मामला दबा हुआ है
Tarhasi, Palamu | Mar 26, 2025 तरहसी प्रखंड क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से ‘आकांक्षा’ परीक्षा दिलवाने के लिए मेदिनीनगर ले जाने के बाद एक छात्रा से कंप्यूटर शिक्षक ने दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामला तीन दिनों से दबाकर रखा गया है। छात्रा एवं उसके परिजन परिवार एवं स्कूल की बदनामी के डर से कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। हालांकि इस घटना की चर्चा पूरे प्रखंड क्षेत्र में है।