कोडरमा: नशा मुक्ति अभियान को लेकर झुमरी तिलैया में रन फॉर ड्रग फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
उपायुक्त कोडरमा श्रीमती मेघा भारद्वाज के निर्देशानुसार कोडरमा जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजनों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को महाराणा प्रताप चौक से नशा मुक्ति अभियान को लेकर रन फॉर ड्रग्स फ्री झारखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।