कोडरमा: बाराटोला करमा में जामुन के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल से बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर
बुधवार के दोपहर लगभग 3:00 बजे बाराटोला करमा में जामुन के पेड़ से गिर जाने की वजह से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गांव वालों द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है युवक की पहचान मो.आमिर,पिता अब्दुल गफार बाराटोला करमा निवासी के रूप में हुई है।