कोडरमा: तिलैया बस्ती में वज्रपात से पेड़ के नीचे खड़े 2 बच्चे और एक बकरी की हुई मौत
तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती में बुधवार की दोपहर बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चे की बज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक आपस में चचेरे भाई हैं। मृतकों की पहचान आयुष कुमार पिता राजू दास उम्र 12 वर्ष और उमेश कुमार पिता गाजू दास उम्र 13 वर्ष शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान बच्चे घर के समीप स्थित आम के पेड़ के नीचे खड़े थे