कोडरमा: तिलैया बस्ती में आम के पेड़ के नीचे खेल रहे दो चचेरे भाईयों की वज्रपात से मौत
बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे झुमरी तिलैया के तिलैया बस्ती वार्ड संख्या चार में आम के पेड़ के नीचे खेल रहे दो चचेरे भाइयों की वज्रपात के कारण मौत हो गई।मृतक की पहचान उमेश कुमार ,पिता गाजो दास, वहीं दूसरे की पहचान आयुष कुमार पिता राजो दास, दोनों वार्ड संख्या चार तिलैया बस्ती निवासी के रूप में हुई है।