हल्द्वानी में केवीएम स्कूल और मीरा मार्ग स्थित माशा शूज में हुई आग की घटनाओं के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है।एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने बताया कि दोनों घटनाओं में पुलिस, प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया। हालांकि संपत्ति का नुकसान हुआ है। जांच के दौरान ताज चौराहे स्थित फायर हाइड्रेंट खराब मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद अब शहर के सभी फायर हाइड्रेंट की जांच कराई जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बड़े स्कूलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी मानकों की भी जांच होगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
#HaldwaniNews #FireSafety #HaldwaniFire #FireHydrant #KVMSchool #MashaShoes #UttarakhandNews #NainitalNews #AdministrationAction #BreakingNews #HaldwaniExpressNews