दमयंती नगर: आईजी-डीआईजी बिना पायलट एक ही वाहन में दमोह पहुंचे, पुलिस कंट्रोल रूम में क्राइम समीक्षा बैठक की, एसपी ने किया स्वागत
दमोह सागर रेंज के आईजी मिथिलेश शुक्ला और डीआईजी शशीन्द्र सिंह चौहान सोमवार को क्राइम समीक्षा बैठक लेने एक ही वाहन से बिना पायलट दमोह पहुंचे। उन्होंने पहले ही पायलट वाहन नहीं लगाने के निर्देश दिए थे। कंट्रोल रूम में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद आयोजित बैठक में कानून व्यवस्था, लंबित अपराध और फरार आरोपियों की समीक्षा की गई। आईजी ने थाना अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए।