शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वांछित खेडीकरमू निवासी महिला को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Oct 13, 2026 मंगलवार को शामली कोतवाली थाने से बताया गया कि पुलिस ने गत 19 फरवरी को सुमित नाम के मादक पदार्थ तस्कर को 128 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की इस घटना में वांछित महिला के रूप में गांव खेडीकरमू निवासी सोहनबीरी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।