बाराहाट: बाराहाट अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Barahat, Banka | Mar 9, 2026 बाराहाट अस्पताल में सोमवार करीब 3 बजे रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी ने कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में रात्रि के दौरान महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति नहीं होने का भी मुद्दा उठा। जिस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रश्मि सीमा ने मामले में संज्ञान लिया। सभी सदस्यों ने अपनी अपनी बातें रखी।