बक्सर: महदह के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में गणित और विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न
Buxar, Buxar | Dec 2, 2024 सोमवार को महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर में आयोजित रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स-2024 और सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च इन साइंस-2025 प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता परीक्षा में 900 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान गणित और विज्ञान के सत्र में अपनी की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।