बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालक अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
Buxar, Buxar | Dec 2, 2024 सोमवार को शिक्षित बेरोजगार ,ऑटो व ई रिक्शा चालक संघ के बैनर तले ऑटो चालक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए। बक्सर रेलवे स्टेशन पर बैठे ऑटो चालकों का कहना है कि स्टैंड ठेकेदार द्वारा ऑटो चालकों से मनमाना किराया वसूली किए जा रहा है। ऑटो चालकों ने कहा कि इसकी शिकायत जिला प्रशासन और रेल प्रशासन दोनो जगह किया गया लेकिन कुई सुनवाई नहीं हुई।