बक्सर: नगर के सिंडिकेट के पास 64 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Dec 2, 2024 तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नगर थाना की पुलिस को यह कामयाबी रविवार को संध्या समय मे सिंडिकेट के पास मिली. जिसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष द्वारा दी गई. गिरफ्तार तस्कर की पहचान उतर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत भरौली निवासी रविकांत के रूप में हुई.