बक्सर: बक्सर में शहीद जवान का शव पहुंचा, सैन्य सम्मान के साथ विदाई, सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Buxar, Buxar | Dec 2, 2024 ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिक का पार्थिव शरीर बक्सर पहुंचा। जहां शहर के लोग सेना सेना के जवानों के साथ अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बक्सर स्थित नया बाजार निवासी भारतीय सेना के जवान विनोद केसरी का ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हुई और वो शहीद हो गए थे। तिरंगा में लिपटा पार्थिव शरीर जब नया बाजार स्थित घर पर पहुंचा तो परिवार और इलाके में गम का माहौल हो गया।