सांगोद: नीट परीक्षा और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया
Sangod, Kota | May 16, 2026 सांगोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा 2026 में सामने आई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं को लेकर शनिवार को सांय 5बजे जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद के नेतृत्व में पुरानी तहसील रोड पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।