मेदिनीनगर (डालटनगंज): टाउन थाने में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, आईजी और एसपी ने किया उद्घाटन
राज्यभर में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पलामू जिले के पुलिस अनुमंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोपहर 1 बजे मेदिनीनगर पुलिस अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम टाउन थाना में हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर, पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन एवं अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए।