भानपुरा: मां दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर श्री सांवलिया सेठ तक पैदल यात्रा शुरू
भानपुरा तहसील क्षेत्र के युवाओं द्वारा मां दूधाखेड़ी माताजी से प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर तक पैदल यात्रा आज से प्रारंभ की गई। यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी युवाओं ने मां दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।यात्रा पर रवाना होने वाले युवाओं के साथियों एवं शुभचिंतकों ने उनका पुष्पमाला पहनाई।