*राजस्व मंत्री 22 से 25 नवंबर तक किन्नौर प्रवास पर रहेंगे*
Bushahr Today TV
रिकांगपिओ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 22 नवंबर 2026, रविवार, को शाम को रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे।
23 नवंबर 2026, सोमवार, को दोपहर 1:00 बजे कल्पा से रोपा वैली में स्थित रूशकलंग के लिए रवाना होंगे और वहां पर तालींग पुल का निरीक्षण करने के पश्चात स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनेंगे।
जनजातीय विकास मंत्री 24 नवंबर, मंगलवार को कल्पा में ही रहेंगे तथा 25 नवंबर, बुधवार, को प्रातः 11:00 बजे कल्पा से शिमला के लिए रवाना होंगे।
Ani, Kullu | Nov 21, 2026