आबू रोड: आबूरोंड के सियावा में सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत, दुकान से सामान लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा
आबूरोड क्षेत्र के रीको थाना इलाके के सियावा गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के अनुसार सियावा निवासी 58 वर्षीय घरमी पत्नी पचाराम गरासिया दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।